{"_id":"6aba755ce4e256c9ca069080","slug":"tractor-operators-protest-in-thural-say-they-are-forced-to-be-branded-as-thieves-kangra-news-c-95-1-kng1047-258418-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: थुरल में ट्रैक्टर संचालकों का प्रदर्शन, बोले-चोर कहलाने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: थुरल में ट्रैक्टर संचालकों का प्रदर्शन, बोले-चोर कहलाने को मजबूर
Tue, 29 Sep 2026 07:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
थुरल में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते ट्रैक्टर यूनियन के सदस्य। -स्रोत : यूनियन
थुरल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्टर संचालकों ने सोमवार को थुरल में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। संचालकों ने आरोप लगाया कि लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद उन्हें चोर कहा जा रहा है। पिछले पांच वर्षों से संचालन ठप रहने के कारण उनके वाहन अब खराब होने की कगार पर पहुंच चुके हैं और वे पूरी तरह बेरोजगार हो गए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारी भरकम कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदे थे, लेकिन काम पर निकलते ही हजारों रुपये के चालान काट दिए जाते हैं। एक ओर चालान का खौफ है तो दूसरी ओर बैंकों की किस्तों का बोझ उन्हें परेशान कर रहा है। इसके बावजूद सरकार उनके लिए कोई नीति नहीं बना रही है।
यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने नीति बनाने का आश्वासन तो दिया, लेकिन अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खनन बंद करना है तो पूर्ण रूप से बंद किया जाए, केवल ट्रैक्टर चालकों को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है। वे वैध तरीके से काम कर परिवार का भरण-पोषण करना चाहते हैं, जिसके लिए सरकार तुरंत स्पष्ट नीति तय करे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर संचालकों ने सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर ट्रैक्टर यूनियन थुरल के प्रधान अनिल शर्मा, महासचिव विशाल राणा, कोषाध्यक्ष देसराज, महिंद्र सिंह, पवन कुमार, राजेश कुमार और सुमित कुमार समेत कई संचालक उपस्थित रहे।