{"_id":"61abb730bcc08d659d22df85","slug":"tourists-not-doing-advance-booking-for-new-year-and-christmas-kangra-news-sml3923821139","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू इयर और क्रिसमस पर्व के लिए एडवांस बुकिंग नहीं करवा रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू इयर और क्रिसमस पर्व के लिए एडवांस बुकिंग नहीं करवा रहे पर्यटक
विज्ञापन
धर्मशाला। एक तरह शिमला और मनाली के होटल न्यू ईयर और क्रिसमस पर्व से पहले ही पूरी तरह से पैक हो गए हैं। वहीं, पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज में इसके विपरीत ही देखने को मिल रहा है। 20 दिन पहले भी बाहरी राज्यों के पर्यटक धर्मशाला आने के लिए एडवांस बुकिंग नहीं करवा रहे हैं। अभी तक केवल 20 से 25 प्रतिशत तक ही एडवांस बुकिंग ही हो पाई है, लेकिन कोविड के नए वैरिंयट की वजह से भी कुछ पर्यटकों ने अपनी एडवांस बुकिंग रद्द करवा दी है।
वहीं, बात करें वीकेंड की तो इस बार मात्र 25 फीसदी तक ही होटलों में ऑक्यूपेंसी पहुंच पाई है। इस कारण पर्यटन कारोबारियों के चेहरे मायूस नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर पर्यटन कारोबारियों ने साल के अंत तक कुछ ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद जताई है, लेकिन नए वैरियंट के डर से पर्यटकों में भी थोड़ा असमंजस का माहौल है। इस वजह से अब पर्यटन कारोबारियों के गले भी सूखने लगे हैं।
वर्ष के अंत तक कुछ उम्मीद : नवदीप थापा
पर्यटन निगम कांगड़ा के एजीएम नवदीप थापा ने बताया कि इस समय होटलों में ऑक्यूपेंसी ज्यादा नहीं है, लेकिन वर्ष के अंत में स्कूली बच्चों को छुट्टियां होने से होटल और पर्यटन स्थल एक बार फिर से गुलजार हो सकते हैं।
विज्ञापन
60 फीसदी से अधिक ऑक्यूपेंसी मुश्किल: बांबा
होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्विनी बांबा ने बताया कि वीकेंड पर 25 फीसदी के करीब ही ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, न्यू ईयर और क्रिसमस पर्व भी ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत के अधिक पहुंच पाना मुश्किल लगता है।
नया वैरियंट न कर दे काम खराब: गांधी
होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के महासचिव संजीव गांधी ने बताया कि कोविड का नया वैरिंयट साल के अंत में काम न खराब कर दे। लंबे समय बाद कारोबार को पंख लगने की उम्मीद जगी है।