फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourists flock to Kangra, 1.18 lakh tourists arrived in June

Kangra News: कांगड़ा में सैलानियों की बहार, जून में पहुंचे 1.18 लाख पर्यटक

Tue, 29 Jul 2025 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:36 AM IST
विज्ञापन
Tourists flock to Kangra, 1.18 lakh tourists arrived in June
धर्मशाला। पिछले वर्ष के मुकाबले इस जून में कांगड़ा घाटी में सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जून 2024 की तुलना में इस बार 20 हजार की बढ़ोतरी के साथ जून 2025 में लगभग 1.18 लाख पर्यटक पहुंचे। पिछले साल जून में 98,244 भारतीय और 1,773 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 1,15,901 भारतीय और 1,808 विदेशी पर्यटक हो गई।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के अनुसार पहलगाम में आतंकी हमले के कारण श्रीनगर जाने वाले कुछ पर्यटक कांगड़ा की ओर रुख कर गए, वहीं बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिवस पर अनुयायियों के आगमन से भी आंकड़ों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष जुलाई-अगस्त में कुल 90,000 पर्यटक आए थे, जिनमें जुलाई में 40,000 और अगस्त में 50,000 पर्यटक शामिल थे।
विज्ञापन

इस बार मंडी में प्राकृतिक आपदा के चलते मानसून सीजन में पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है। होटल संचालक अब 15 अगस्त के बाद घाटी में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष कांगड़ा घाटी में 10 लाख पर्यटक पहुंचेंगे।पिछले वर्ष आठ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। इस वर्ष जून माह तक ही 3.70 लाख से अधिक सैलानी कांगड़ा का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान ने कहा कि जून माह में पिछले वर्ष की तुलना में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। इस वर्ष 10 लाख के करीब सैलानियों के घाटी में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed