फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tourism business caught pace, 50 thousand tourist vehicles reached Shimla in 5 days

Kangra News: पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, 5 दिन में 50 हजार पर्यटक वाहन पहुंचे शिमला

Sun, 12 Mar 2023 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tourism business caught pace, 50 thousand tourist vehicles reached Shimla in 5 days
शिमला। समर टूरिस्ट सीजन की शुरुआत से पहले ही शिमला में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। होली के बाद से सैलानियों के शिमला पहुंचने के क्रम में तेजी आ गई है। बीते 5 दिनों के भीतर 50 हजार से अधिक पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं और माल रोड पहुंचने के लिए करीब 38000 सैलानियों ने पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया है। शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग भी बढ़ी है।
विज्ञापन

सैलानियों की संख्या बढ़ने से ट्रेवल एजेंटों और टैक्सी आपरेटरों के काम ने भी रफ्तार पकड़ी है। सामान्य तौर पर 15 अप्रैल से शिमला में समर टूरिस्ट सीजन शुरू होता है, लेकिन इस साल 15 मार्च से पहले ही शिमला में सैलानी उमड़ना शुरू हो गए हैं। मैदानी राज्यों में गर्मी बढ़ने के बाद सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। हालांकि शिमला में भी इस साल मार्च में सामान्य के मुकाबले अधिक तापमान है। शिमला के पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मार्च माह के आखिर से इस बार टूरिस्ट सीजन पूरी रफ्तार पकड़ लेगा।
विज्ञापन


होली के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी
शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि होली के बाद वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। पर्यटन कारोबार के रफ्तार पकड़ने से समर टूरिस्ट सीजन अच्छा जाने की उम्मीद है। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि शिमला के होटलों में बुकिंग के लिए इंक्वायरी और एडवांस बुकिंग में तेजी आई है। फेमिली ट्रिप पर टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं। कामर्शियल व्हीकल ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है। टैक्सी संचालकों के काम में तेजी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शिमला संजीव गांधी ने कहा कि होली के बाद शिमला पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते पांच दिनों में करीब 50,000 वाहन शिमला में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed