फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   three year imprisonment

महिला से मारपीट के तीन दोषियों को तीन साल की कैद

Fri, 06 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

नूरपुर (कांगड़ा)। स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डा. अवीरा बसु की अदालत ने वीरवार को एक मारपीट के मामले की सुनवाई करते हुए पठानकोट निवासी रफीक मोहम्मद, रशीद मोहम्मद और सलीम मोहम्मद को दोषी करार देते हुए तीनों को तीन-तीन साल की कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

विज्ञापन


सहायक जिला न्यायवादी केएस जरयाल ने बताया कि नूरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत सुखार में सरनूंह निवासी सावरा बीबी पत्नी बशीर मोहम्मद ने नूरपुर पुलिस थाने में 25 नवंबर 2007 को तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 325, 451 व 34 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपियों रफीक मोहम्मद, रशीद मोहम्मद और सलीम मोहम्मद पर उसके घर में घुसकर बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। जिसके चलते नूरपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


इस मामले की सुनवाई करते हुए नूरपुर की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डा. अवीरा बसु की अदालत ने आईपीसी की धारा 451 के तहत तीनों दोषियों को दो-दो साल की कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना तथा आईपीसी की धारा 325 के तहत तीन-तीन साल की कैद व पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सहायक जिला न्यायवादी केएस जरयाल ने बताया कि इस मामले में दोनों सजाएं एक साथ चलने से दोषियों को तीन-तीन साल की कैद और दस-दस हजार रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed