फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three people arrested with two kilos of charas

करयाना की दुकान से पुलिस ने पकड़ी डेढ़ किलो चरस

Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Three people arrested with two kilos of charas
मुल्थान/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स की टीम ने एक दुकानदार से 1.621 किलोग्राम चरस बरामद की है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगत राम पुत्र खनु निवासी भुजलिंग का रहने वाला है। मंगत राम लोहारड़ी बाजार में किराना की दुकान करता है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी की दुकान से 1.621 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

वहीं, डमटाल के गांव झिकली जटोली में स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार दो युवकों की तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 594 ग्राम चरस बरामद हुई। स्टेट नारकोटिक्स सेल की टीम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान पियुंदी राम उर्फ जग्गो पुत्र जरमो निवासी गांव बड़ग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा और राज कुमार उर्फ राजू पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव बड़ग्रां तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना डमटाल में लाया गया और मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामला दर्ज होने की पुष्टि पुलिस उप अधीक्षक नूरपुर डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed