{"_id":"66cc42735494a1d8d2033783","slug":"three-arrested-for-stealing-electricity-transformer-from-indrunag-kangra-news-c-95-1-ssml1021-144703-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: इंद्रूनाग से बिजली का ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: इंद्रूनाग से बिजली का ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Mon, 26 Aug 2024 02:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला पुलिस ने इंद्रूनाग में स्थापित ट्रांसफॉर्मर को शनिवार रात चुराने का प्रयास करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक धर्मशाला तहसील का निवासी है, जबकि दो बिहार के निवासी हैं, जो चरान खड्ड के समीप कबाड़ी का काम करने वाले व्यक्ति के कर्मचारी हैं। आरोपियों की पहचान संजय, निवासी गांव भत्तला, डाकघर तोतारानी, तहसील धर्मशाला; सुशील कुमार और सतीश कुमार, निवासी रानीबारी, डाकघर खोखा, जिला पुरनिया, बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को इंद्रूनाग में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने के लिए आरोपी पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर से आवाजें आने के कारण पुलिस को सूचित किया। शोर मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चरान खड्ड के समीप स्थित कबाड़ी के पास काम करते हैं और पहले भी कंस्ट्रक्शन साइट से सामान चुराते रहे हैं। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।