{"_id":"67f3c2fbe232fd35360d3c06","slug":"three-accused-including-a-woman-arrested-in-jewelry-and-cash-theft-case-kangra-news-c-95-1-kng1004-172248-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गहने और नकदी चोरी के मामले महिला समेत तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गहने और नकदी चोरी के मामले महिला समेत तीन आरोपी पकड़े
Tue, 08 Apr 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 08 Apr 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत नरनूंह गांव में एक घर से गहने और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की सहायता करने वाली एक महिला को भी हिरासत में लिया गया है। चोरी की वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन के अलावा 20 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरनूंह निवासी ममता देवी ने पांच अप्रैल को पुलिस थाना रैहन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके घर से गहने और नकदी चोरी हो गई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि वह रैहन में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं और उनका पति सेना में कार्यरत है। घटना वाले दिन वह बाजार गई थीं। इसी दौरान चोरों ने घर में सेंध लगाकर गहने और नकदी चुरा ली।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों युसफ उर्फ सिप्पू निवासी पुरानी गंगथ, तहसील इंदौरा और साहिल निवासी बरोट, तहसील फतेहपुर को इंदपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने वारदात के दौरान एक बाइक का प्रयोग किया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त चोरी के सामान को बेचने में मदद करने के आरोप में पुलिस ने युसफ की मां किरण को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।