फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The work of Uttarala-Holi road should be handed over to NHAI: Raj Kumar

उतराला-होली सड़क का काम एनएचएआई को सौंपा जाए : राज कुमार

Tue, 09 Sep 2025 01:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The work of Uttarala-Holi road should be handed over to NHAI: Raj Kumar
पालमपुर (कांगड़ा)। उतराला-होली चिंतन समिति के महामंत्री राज कपूर ने कहा कि दो विधानसभा क्षेत्रों बैजनाथ और भरमौर की जनता की वर्षों पुरानी मांग है कि उतराला-होली सड़क का निर्माण जल्द हो लेकिन दशकों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य वहीं रुका पड़ा है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के नाम पर सिर्फ राजनीतिक दल सिर्फ मुद्दा उठाते हैं और अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने तक सीमित रह जाते हैं। चिंतन समिति प्रदेश सरकार से आग्रह करती है कि उतराला-होली सड़क को एनएचएआई को सौंपे और उसके तहत निर्माण करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को दे, जिससे वर्षो से लंबित सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो सके। इस बार भारी बरसात के कारण लाखों श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना करना पड़ा है। समय पर अगर चिंतन समिति कि बात मानकर होली-उतराला सडक का निर्माण कर दिया होता तो लाखों लोगों को भरमौर से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होता। उन्होंने कहा कि यह मार्ग बन गया होता हो सरकार की मशीनरी और धन का इस्तेमाल कहीं और विकास कार्यों में खर्च होता। चाहे किसी भी पार्टी कि सरकार सत्ता में रही जन जातीय क्षेत्र कि इस सड़क के निर्माण को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और सड़क के नाम पर मात्र राजनीति की गई। कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री इस सड़क का संज्ञान लें। समिति समझती है कि उपरोक्त सड़क बैजनाथ व होली-भरमौर की जनता की जीवन रेखा है। राज कपूर ने कहा कि इसके बन जाने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप तथा पर्यटन की दृष्टि से लाभ मिलेगा। इसके साथ तीन ऐतिहासिक मणिमहेश, शिव मंदिर बैजनाथ, महाकाल तथा बाबा बैजनाथ व भरमौर का चौरासी शिव मंदिर आपस में जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed