फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The wires of the amount recovered from Volvo are connecting to the builder

Kangra News: बिल्डर से जुड़ रहे वोल्वो से बरामद राशि के तार

Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The wires of the amount recovered from Volvo are connecting to the builder
अभी तक पुलिस के पास किसी ने जताया राशि पर हक
विज्ञापन

सात नवंबर को गमरू निवासी से चिट्टा के साथ पकड़ी थी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय में एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप वोल्वो बस स्टैंड पर बीते सात नवंबर को बरामद 40 लाख कैश का मामला बिल्डर के साथ जुड़ रहा है। पुलिस की जांच में कुछ ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं जिनमें यह राशि पर्यटन नगरी में बिल्डर के निर्माणाधीन भवन के लिए मंगवाई गई है। हालांकि, अभी तक कांगड़ा पुलिस के पास इस राशि को लेकर किसी ने भी अपना हक नहीं जताया है। इस राशि को सरकारी खजाने में जमा करवाया है।
गौरतलब है कि पिछले माह सात नवंबर को धर्मशाला पुलिस की टीम ने वोल्वो बस से दो लोगों की ओर से उतारे जा रहे कुछ बाॅक्सों और उनमें मौजूद सामान के बारे में पूछताछ की तो वे पुलिस को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए थे। इसके बाद पुलिस की टीम ने बॉक्सों की तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने नौ ग्राम हेराेइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख कैश भी बरामद किया था। इस संदर्भ में पुलिस ने राकेश (45) निवासी गमरू पोस्ट ऑफिस धर्मशाला तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। हालांकि, इस दौरान आरोपी कैश के बारे में सही जानकारी नहीं दे पाया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी दिल्ली से सामान को लाया था। वह पहले भी इस नशे के सामान को लाता रहता था। पुलिस ने राशि को लेकर जांच आरंभ की तो इसमें सामने आया था कि राशि को आरोपी दिल्ली से ही लाया था। हालांकि इतनी राशि को किस मकसद के लिए लाया जा रहा था, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। अब जांच के दौरान कुछ तथ्य पुलिस के हाथ में लगे हैं। इनमें किसी बिल्डर की यह राशि मानी जा रही है।
विज्ञापन

उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जांच जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। जब्त की राशि को सरकारी खजाने में जमा करवा दिया है। अभी राशि लेने के लिए कोई भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed