फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The train, which ran after four years, ran out of fuel on its fourth day.

Kangra News: चार साल बाद चली रेलगाड़ी का चौथे ही दिन हांफा इंजन

Sat, 06 Jun 2026 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 06 Jun 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
The train, which ran after four years, ran out of fuel on its fourth day.
नगरोटा बगवां के समीप तकनीकी खराबी के कारण ट्रैक पर खड़ी बैजनाथ जाने वाली रेलगाड़ी। -स्रोत : जाग
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पठानकोट से बैजनाथ के बीच करीब चार साल के लंबे इंतजार के बाद बहाल हुई नैरो गेज रेल सेवा की शुरुआत में ही तकनीकी बाधाएं सामने आने लगी हैं। सेवा शुरू होने के चौथे दिन ही शुक्रवार को इस रूट पर चल रही रेलगाड़ी का इंजन नगरोटा बगवां के समीप तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया। इससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पठानकोट से बैजनाथ की ओर जा रही यह रेलगाड़ी जैसे ही नगरोटा बगवां पहुंची, इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण यह स्टेशन पहुंचने से पहले ही पुलिस थाना के पास बीच रास्ते में रुक गई। ट्रेन के अचानक ट्रैक पर खड़े हो जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी करीब 45 मिनट तक वहीं खड़ी रही।
विज्ञापन

नगरोटा बगवां रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर बबलू ने बताया कि गाड़ी पहले से ही देरी से चल रही थी, हालांकि तकनीकी खराबी के कारण इसे ट्रैक पर आधा से पौन घंटा अतिरिक्त रुकना पड़ा। उन्होंने बताया कि सुबह इस गाड़ी के पहुंचने का निर्धारित समय 9:50 बजे है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में कंडवाल के समीप चक्की पुल के ध्वस्त होने के बाद से यह रेल सेवा ठप पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल के लंबे अंतराल के बाद 2 जून को ही इस रूट पर रेल सेवा को दोबारा बहाल किया गया था। सेवा शुरू होते ही तकनीकी खामियों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed