फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The tarpaulin was laid at night and was uprooted in the morning.

Kangra News: रात को बिछाया तारकोल, सुबह ही उखड़ गया

Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The tarpaulin was laid at night and was uprooted in the morning.
ताशी जोंग में एनएच पर बिखरी बजरी। जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बरसात में हुए गड्ढों को भरने के लिए बिछाया गया तारकोल अगले ही दिन उखड़ गया। पपरोला के आगे ताशी जोंग सहित अन्य कुछ स्थानों पर सोमवार रात को तारकोल बिछाया गया था। लोगों का कहना है कि अब यह उखड़ा हुआ तारकोल दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। ताशी जोंग निवासी विकास ने बताया कि मंगलवार सुबह सड़क पर फैली बजरी पर बाइक फिसल गई। गनीमत रही कि कोई चोट नहीं आई। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि यह सरकारी धन का दुरुपयोग है और प्रशासन को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने स्थानीय विधायक से इस मामले को एनएच के अधिकारियों से उठाने का आग्रह किया है। एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि एनएच के अधिकारियों से इस मामले को उठाया जाएगा। सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, मंगलवार शाम को विभागीय कर्मचारियों ने सड़क पर बखरी बजरी को हटा दिया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed