{"_id":"690c91463b5976b8d70f2975","slug":"the-paver-finisher-machine-at-the-main-gate-of-dharamshala-hospital-broke-down-kangra-news-c-95-1-kng1002-204473-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के मुख्यद्वार पर खराब हो गई पेवर फिनिशर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल के मुख्यद्वार पर खराब हो गई पेवर फिनिशर मशीन
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पातल के मुख्यद्वार के बाहर खराब खड़ी मशीन और तारकोल से भरा ट्रक। संवाद
धर्मशाला अस्पताल के मुख्यद्वार पर खराब हो गई पेवर फिनिशर मशीन
आपातकालीन द्वार के बाहर वाहन चालकों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के मुख्य द्वार के सामने वीरवार सुबह से दोपहर तक टारिंग के दौरान भारी अफरातफरी का माहौल रहा। अस्पताल के मुख्यद्वार पर पेवर फिनिशर मशीन टारिंग के दौरान अचानक खराब हो गई, जिससे कार्य बीच में ही रुक गया। ठेकेदार और कर्मचारियों ने काफी मशक्कत की, लेकिन दोपहर तक मशीन को चालू नहीं किया जा सका। इस दौरान अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। वहीं, दोपहर बाद मशीन को दुरुस्त किया गया। इसके बाद दोबारा टारिंग का कार्य शुरू हो पाया और अस्पताल जाने वाले चालकों और मरीजों को राहत मिली। स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से गांधी वाटिका से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मुख्यालय तक टारिंग का कार्य किया जा रहा है। वीरवार को जैसे ही कार्य अस्पताल तक पहुंचा तो अचानक तारकोल बिछाने वाली मशीन अस्पताल के गेट के बाहर खराब हो गई। इस वजह से वहां जाम की स्थिति बनी और यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, पुलिस की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए थे, लेकिन फिर भी जाम की स्थिति बनी रही। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सहायक अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि दोपहर बाद मशीन को दुरुस्त करवाकर टारिंग को शुरू करवा दिया गया था।