फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The newly elected councilor of Nurpur approached the SDM with the problem of stray animals.

Kangra News: बेसहारा पशुओं की समस्या लेकर एसडीएम के पास पहुंचे नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षद

Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 21 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The newly elected councilor of Nurpur approached the SDM with the problem of stray animals.
एसडीएम से मिलने पहुंचे पार्षद और कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेने से पहले ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को नीति महाजन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य नवनिर्वाचित पार्षद एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं से नूरपुर वासियों को जल्द निजात दिलाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

नीति महाजन ने एसडीएम को बताया कि चुनावी प्रचार के दौरान जब उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा किया था तो आवारा पशुओं की गंभीर समस्या एक बहुत बड़े मुद्दे के रूप में सामने आई थी। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्होंने शहर वासियों को आश्वस्त किया था कि नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित कमेटी बनने पर आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि नवनिर्वाचित कमेटी के शपथ समारोह से पहले ही प्रशासन इस दिशा में अपने स्तर पर उचित कदम उठाए। एसडीएम अरुण शर्मा ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) और संबंधित विभागों के साथ तालमेल बिठाकर इस समस्या का स्थाई समाधान खोजा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस समस्या को हल करने के लिए कुछ कड़े प्रशासनिक कदम भी उठाने पड़े, तो प्रशासन पीछे नहीं हटेगा, बशर्ते इसमें शहर वासियों का पूरा सहयोग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद नीति महाजन के साथ वन विकास निगम के निदेशक योगेश महाजन, गौरव महाजन, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष यशपाल सोगा सहित कई अन्य वार्डों के लोग और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed