फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The insurance company will have to pay Rs 1.44 lakh along with interest

Kangra News: बीमा कंपनी को ब्याज सहित चुकाने होंगे 1.44 लाख रुपये

Wed, 30 Jul 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
The insurance company will have to pay Rs 1.44 lakh along with interest
धर्मशाला। जिला उपभोक्ता आयोग धर्मशाला ने कार बीमा क्लेम न देने पर रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को आदेश दिए हैं कि वह उपभोक्ताओं को 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 1.44 लाख (1,43,800) रुपये चुकाए हैं। साथ ही उपभोक्ता को मानसिक उत्पीड़न के मुआवजे के रूप में 10 हजार रुपये और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च के रूप में भी दे।
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की पीठ ने यह फैसला सुनाया। आयोग के समक्ष बीमा धारक सुमित कुमार, निवासी टांडा होल्टा तहसील पालमपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी टैक्सी का बीमा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से करवाया था। बीमा 19 फरवरी 2023 से 18 फरवरी 2024 तक वैध था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि 6 मई 2023 को चालक महेश सिंह और बलदेव राज टैक्सी में एक रिश्तेदार को जदरांगल छोड़कर मलां की ओर लौट रहे थे। वापसी में डाढ़ चौक के पास भारी बारिश और तूफान के दौरान सड़क किनारे खड़ा पेड़ कार पर गिर गया। इस हादसे में बलदेव राज गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नागरिक अस्पताल नगरोटा बगवां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सुमित कुमार की कार को भी काफी नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता ने वाहन की मरम्मत समय पर करवा कर सभी आवश्यक दस्तावेज इंश्योरेंस कंपनी को उपलब्ध करवाए, लेकिन निर्धारित समय में क्लेम राशि का भुगतान नहीं हुआ। इसके बाद सुमित कुमार ने मामला उपभोक्ता आयोग में दर्ज करवाया। आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने और सभी तथ्यों की जांच के बाद उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय दिया और कंपनी को बकाया राशि ब्याज सहित चुकाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed