फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The four brothers who attacked Banoli were sent to jail.

Kangra News: बनोली में हमला करने वाले चारों भाइयों को भेजा जेल

Wed, 24 Sep 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 24 Sep 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
The four brothers who attacked Banoli were sent to jail.
रैहन (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली के बनोली गांव में 18 सितंबर को एक परिवार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी चारों भाईयों को न्यायालय ने 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस थाना में किरण राज पुत्री करनैल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि 18 सितंबर की रात कुशल कुमार, मनमोहन, पंकज और रिंकू उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर कुशल कुमार और मनमोहन, जिनके हाथ में दरात थी, ने उनके पिता करनैल सिंह और भाई अंग्रेज सिंह पर जानलेवा हमला किया। करनैल सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के बाद आरोपियों को 20 सितंबर को गांव घोली समीप फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोपियों को पहले तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। मंगलवार को रिमांड अवधि समाप्त होने पर उन्हें फिर से न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें अब 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed