{"_id":"6ae1e8962a6a54840f029239","slug":"the-food-safety-department-collected-18-samples-of-sweets-and-other-products-kangra-news-c-95-1-kng1045-263746-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों और अन्य उत्पादों के 18 सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों और अन्य उत्पादों के 18 सैंपल भरे
विज्ञापन
धर्मशाला के कोतवाली बाजार में मिठाई दुकान में जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। विभाग
धर्मशाला। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने नगर निगम क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर मिठाइयों और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के 18 सैंपल भरे। इस दौरान कोतवाली बाजार, कचहरी अड्डा, दाड़ी, सिद्धबाड़ी और फतेहपुर में दुकानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने दुकानों में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की। मिठाइयों के साथ न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के नमूने भी लिए गए। न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के 10 और मिठाइयों के आठ सैंपल भरे गए। इसमें जलेबी, फैनी, गुलाब जामुन, बर्फी शामिल रही। विभाग की ओर से लिए गए सैंपल जांच के लिए कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उत्पादों की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नगर निगम धर्मशाला के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मंजीत जरियाल ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी ताकि बाजार में बिकने वाली मिठाइयों, दूध, पनीर और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखी जा सके। गुणवत्ता खराब पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो