फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The closed door statements of big leaders are in question

Kangra News: बड़े नेताओं की बंद कमरे में बयानबाजी सवालों में

Sat, 02 Mar 2024 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The closed door statements of big leaders are in question
धर्मशाला। धर्मशाला में कांग्रेस की गुटबाजी वीरवार को जगजाहिर हो चुकी है, लेकिन यहां दिलचस्प यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समर्थक विजय इंद्र करण और पुनीत मल्ली समेत अन्य कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर कर अयोग्य करार दिए विधायकों के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। उन्हाेंने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत किया। वहीं, धर्मशाला कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार नेता अभी तक बंद कमरों से ही बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पार्षदों ने भी औपचारिकता निभाते हुए महज बंद कमरे से बयान ही जारी किया था। यह काउंसलर कचहरी चौक पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समर्थन में हुई नारेबाजी के दौरान नदारद पाए गए। इसे लेकर शहर में काफी चर्चा है। सवाल उठ रहे है कि सुधीर शर्मा के विरोधी होने का दावा करने वाले ये पदाधिकारी क्यों सरकार की हां में हां नहीं मिला पा रहे। आखिर किस बात का डर इन्हें सता रहा है।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश कांग्रेस सचिव पुनीत मल्ली ने कहा कि वह शुरू से पार्टी के सिपाही रहे हैं। पार्टी के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ पार्टी हाईकमान ने सही निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed