{"_id":"6256e4c3e3d2a06c06070753","slug":"the-car-fell-into-a-ditch-in-dharkandi-s-kanol-death-of-two-youths-kangra-news-sml4055926142","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारकंडी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो गंभीर टांडा में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारकंडी में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो गंभीर टांडा में भर्ती
विज्ञापन
धारकंडी के कनोल में सड़क नीचे गिरी कार।
- फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। धारकंडी के कानोल में बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल युवकों को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई, जबकि दूसरे ने टांडा में दम तोड़ा।
जानकारी के अनुसार कार सवार विवेक कुमार पुत्र रमेश चंद, बोह, तहसील शाहपुर, अजय कुमार पुत्र ठाकुर सिंह, डाकघर धुलारा, तहसील सिहुंता, बृजलाल पुत्र सरदार सिंह और संदीप पुत्र कृष्ण चंद दोनों निवासी गांव धुलारा, तहसील सिहुंता कार में सवार होकर सल्ली के गांव नौली में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। सुबह तड़के तीन बजे वे चारों कार एचपी 54 सी 9633 में वापस आ रहे थे।
जब वे करीब साढ़े तीन बजे कनोल में पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें विवेक (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अजय (32) ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में दम तोड दिया। मृतक अजय कुमार ही कार ड्राइव कर रहा था। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल बृज लाल (28) और संदीप कुमार (29) टांडा में उपचाराधीन हैं। मौके पर पहुंचे एएसआई अश्वनी ने बताया कि स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी सुबह साढ़े पांच बजे मिली। इसके बाद थाना शाहपुर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम साढ़े सात बजे मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक विवेक का धर्मशाला जबकि अजय का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायलों की हालत काफी गंभीर है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि हादसा रात के समय को हुआ था। इसलिए घायलों के बयान के बाद ही हादसे के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।