{"_id":"67a76645c9fc8fc0ef034159","slug":"the-aim-of-the-committee-should-be-result-oriented-bhardwaj-kangra-news-c-95-1-ssml1008-164735-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति का ध्येय परिणामोन्मुख होना चाहिए : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति का ध्येय परिणामोन्मुख होना चाहिए : भारद्वाज
विज्ञापन
सांसद ने कांगड़ा एवं चंबा जिलों में संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने का जताया भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। टेलीफोन सलाहकार समिति का ध्येय परिणामोन्मुख होना चाहिए, यह बात सांसद एवं टेलीफोन सलाहकार समिति अध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बीएसएनएल मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित टेलीफोन सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
उन्होंने बीएसएनएल धर्मशाला के वरिष्ठ महाप्रबंधक विपिन कुमार मौर्या को जिला कांगड़ा और चंबा में संचार सेवाएं सुदृढ़ करने और दूरगामी ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर संचार सेवाओं का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीफोन सलाहकार समिति जैसी महत्वपूर्ण बैठकें सकारात्मक परिणाम लाने वाली होनी चाहिए। उपभोक्ताओं की समस्याएं बीएसएनएल के मंच पर तुरंत पहुंचनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं मिल पाएं। उन्होंने समिति सदस्यों को भी निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों की संचार से संबंधित समस्याओं के निपटान के लिए बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क कर उनका सहयोग लें। जिला कांगड़ा व चंबा से समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की दूरसंचार से संबंधित समस्याएं सामने रखीं।