फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The accused were arrested from Mukerian within seven hours after receiving a complaint of theft.

Kangra News: चोरी की शिकायत पर सात घंटे में मुकेरियां से दबोचे चोरी के आरोपी

Wed, 07 Jan 2026 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 07 Jan 2026 06:54 AM IST
विज्ञापन
The accused were arrested from Mukerian within seven hours after receiving a complaint of theft.
इंदौरा/डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की टीम ने चोरी के एक मामले को शिकायत मिलने के महज सात घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने पंजाब के मुकेरियां में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोप पंकज निवासी गांव फतुआल, तहसील मुकेरियां और पारस कुमार उर्फ प्रिंस निवासी वार्ड नंबर-11, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

यह कार्रवाई बीरबल कॉलोनी निवासी कुलदीप वर्मा की ओर से सोमवार को दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता के अनुसार 18 दिसंबर को वह घर पर नहीं थे। इस दौरान दिन के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़कर 55 इंच का एलईडी टीवी और एक लैपटॉप चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

सोमवार को जब वह घर लौटे तब उन्हें इस वारदात का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के निर्देशों पर इंदौरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी राज्य पंजाब के मुकेरियां में छापेमारी कर दो युवकों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के मात्र सात घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को इंदौरा थाना लाया गया है और उनसे चोरी किए गए सामान की बरामदगी के लिए गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed