{"_id":"66e8c468f0c7f2d32501b099","slug":"the-accused-involved-in-kidnapping-the-child-is-now-arrested-in-the-car-theft-case-kangra-news-c-95-1-kng1004-147471-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बच्चे के अपहरण में शामिल आरोपी अब कार चोरी मामले में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बच्चे के अपहरण में शामिल आरोपी अब कार चोरी मामले में गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2024 05:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत शीला चौक पेट्रोल पंप से चोरी इनोवा कार मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित राणा पठानकोट में बच्चे के अपहरण मामले में भी संलिप्त रहा है। आरोपी को धर्मशाला पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। इससे पहले पुलिस ने कार चोरी मामले में नूरपुर के जौंटा निवासी केवल को गिरफ्तार किया था।
पिछले माह शीला चौक स्थित पेट्रोल पंप से इनोवा कार चोरी हुई थी। पुलिस ने 12 सितंबर को चंबा के सिहुंता से जौंटा निवासी केवल को गिरफ्तार कर लिया लिया था। इसके बाद अब उसके साथी अमित राणा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। उधर, एसएचओ धर्मशाला पुलिस थाना नारायण सिंह ने बताया कि कार चोरी मामले में दूसरे आरोपी अमित राणा को गिरफ्तार कर लिया है जिसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर न्यायालय ने भेजा है।