{"_id":"681a584c56e4b90eb80aed47","slug":"surveillance-will-increase-in-dharamshala-cm-will-inaugurate-cctv-cameras-kangra-news-c-95-1-kng1002-175997-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला में बढ़ेगी निगरानी, सीएम करेंगे सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला में बढ़ेगी निगरानी, सीएम करेंगे सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन
Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 07 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रवास के दौरान किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत धर्मशाला शहर के विभिन्न स्थानों पर 80 कैमरे स्थापित किए हैं, जबकि 40 के करीब और कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के फंड से ही पुलिस विभाग की ओर से 280 कैमरे स्थापित किए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित ये कैमरे शरारती तत्वों सहित अन्य गतिविधियों पर नजर रखेंगे। शहर में जगह-जगह गंदगी या कूड़ा फेंकने वालों पर भी इन कैमरों से नजर रखी जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों की इन कैमरों से पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के कांगड़ा प्रवास के दौरान पुलिस और स्मार्ट सिटी के कैमरों का उद्घाटन कर उन्हें शुरू कर दिया जाएगा। कैमरों का संचालन चरान स्थित आईसीसीसी सेंटर से होगा।
पुलिस को मिलेगी राहत
कैमरे शुरू होने से अधिकतर गतिविधियों पर पुलिस और स्मार्ट सिटी की नजर रहेगी। इससे धर्मशाला में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी। वहीं, चिह्नित स्थानों पर स्थापित आईटीएमएस कैमरों से सड़क सुरक्षा नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के ऑटोमेटिक चालान कटेंगे। इससे सरकार की आय में भी बढ़ोतरी होगी और पुलिस को जगह-जगह नाके लगाने की भी जरूरत नहीं होगी।
स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से धर्मशाला शहर में 80 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। वहीं, 40 और कैमरे लगाए जाएंगे। इससे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। पुलिस की ओर से कैमरे भी स्मार्ट सिटी फंडिंग से लगाए हैं। उद्घाटन के बाद इन कैमरों को शुरू कर दिया जाएगा। - विशाल, एजीएम, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
विज्ञापन
धर्मशाला और मैक्लोडगंज में कुल 280 के करीब कैमरे लगाए हैं, जिससे सड़क और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। कैमरों से निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे के दौरान इनका उद्घाटन कर दिया जाएगा। इसके बाद आईटीएमएस कैमरों से ऑटोमेटिक चालान कटना शुरू हो जाएंगे। - शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा