फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sukhu government's attention on tourism state: Parmar

पर्यटन राज्य को लगी सुक्खू सरकार की नजर : परमार

Mon, 25 Nov 2024 08:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:03 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government's attention on tourism state: Parmar
धर्मशाला। पर्यटन राज्य हिमाचल प्रदेश को सुक्खू सरकार की नजर लग गई है। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिमाचली हितों को निजी हाथों में सौंपकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जिसका अब न्यायपालिका के सार्वजनिक मंच पर खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

पूर्व विस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की पर्यटन स्थिति खराब करने के लिए एचपीटीडीसी के चेयरमैन कैबिनेट रैंक को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। एचपीटीडीसी संघ ने प्रदेश की राजधानी शिमला में चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाते हुए पद से हटाए जाने की जोर-शोर से मांग की है। ऐसे में अब सरकार को इस विषय में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, जिसमें पर्यटन निगम के चेयरमैन पर लगे गंभीर आरोपों की सरकार को जांच करवानी होगी।
विज्ञापन

विपिन सिंह परमार ने कहा कि पर्यटन निगम कर्मचारी संघ ने सीधे शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि निजी हाथों में सौंपने व हड़पने को लेकर साजिश के तहत ही गलत आंकड़ा हाईकोर्ट के समक्ष रखा गया है। ऐसे में सरकार को न्यायपालिका सहित प्रदेश की जनता से माफी भी मांगनी चाहिए। परमार ने होटलों को बंद होने के सीधे-सीधे कांग्रेस की प्रदेश सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने जानबूझ कर कोर्ट में राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों को घाटे में दिखाया, जिसके कारण आज 18 होटलों पर ताला लगने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed