फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SP will sit in Nurpur, separate circle of electricity board will be formed

नूरपुर में बैठेंगे एसपी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया ऐलान

Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
SP will sit in Nurpur, separate circle of electricity board will be formed
नूरपुर में विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास और उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। संवाद - फोटो : Kangra
नूरपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को नूरपुर को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की है। बद्दी के बाद यह राज्य का दूसरा पुलिस जिला होगा। वहीं नूरपुर में बिजली बोर्ड के अलग सर्किल (वृत्त) की भी घोषणा की, जो इन विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 163.55 करोड़ रुपये की सौगत दी। इनमें सीएम ने विभिन्न विभागों की 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 22 विकास योजनाओं के शिलान्यास किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सुलयाली, जाच्छ, खैरियां में पशु अस्पताल और बदूही में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरियां की क्षमता 30 बिस्तरों तक बढ़ाने, सुखार, फत्तू-दा-बाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और मौजूदा बीएमओ कार्यालय का नाम गंगथ से नूरपुर में परिवर्तित करने की घोषणा की। उन्होंने खेल, सौगट और मेकड़ में आयुर्वेदिक उपकेंद्र खोलने का भी एलान किया। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला कमनाला, डन्नी और खज्जन को जमा दो में स्तरोन्नत करने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ग्योरा में विज्ञान की कक्षाएं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटी में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला बदूही खास, ठेहड़, बागनी, थोड़ा भलूण, माओ (पुंदर) और थोड़ा को राजकीय उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बदूही को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, औंद, बरंडा और बासा में नए पटवार वृत खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 73.60 करोड़ रुपये की फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई परियोजना, 6.90 करोड़ रुपये का खेल इंडोर स्टेडियम, बोह में पांच करोड़ रुपये से निर्मित अग्निशमन भवन, बासा, हदियालां, कंडी, थल्ली और कुलाहन गांवों के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, भलेटा अघार एवं पंझाहड़ा क्षेत्र के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, नूरपुर के सूखा प्रभावित क्षेत्र के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, 26 नलकूपों, वन विश्राम गृह मलकवाल, वन मंडलाधिकारी कार्यालय भवन और सुलयाली में गौ अभयारण्य का लोकार्पण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल नूरपुर में 12.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 बिस्तरों के अतिरिक्त खंड, चौगान में 7.50 करोड़ रुपये से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक, सुलियाली में पांच करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुस्तकालय और संग्रहालय, वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति, लखनपुर-चंद्रहान-बरंडा सड़क, 3.85 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली भलून-गलूद वाया बासा सड़क और छौंछ खड्ड पर पुल का शिलान्यास किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर पहुंचकर शीश नवाया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वीर शिरोमणि वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा स्थापना स्थल और वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक समिति के नए भवन का भी शिलान्यास किया। वन मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed