फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Soldier found swinging on noose, returned home after leave

Kangra News: फंदे पर झूला मिला छुट्टी लेकर घर पहुंचा फौजी

Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Soldier found swinging on noose, returned home after leave
फतेहपुर/रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत पंचायत कुटवासी का एक सैनिक अपने घर में फंदे पर झूलता हुआ मिला। सैनिक गुरजीत करीब 11 साल पूर्व डोगरा रेजिमेंट में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में नासिक में कार्यरत थे। वह अभी अविवाहित थे और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन

वहीं, सैनिक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे माता-पिता, भाई और बहन छोड़ गया है। पुलिस थाना प्रभारी फतेहपुर पवन गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सैनिक के फंदे पर झूलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

यह आत्महत्या का मामला है या अन्य घटना हुई है, इसके कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, सोमवार को परिजनों ने सैनिक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed