Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shopkeepers kept Kotwali market closed for five hours in protest against trade license

Kangra News: दुकानदारों ने ट्रेड लाइसेंस के विरोध में पांच घंटे बंद रखा कोतवाली बाजार

Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers kept Kotwali market closed for five hours in protest against trade license
धर्मशाला के कोतवाली बाजार को बंद रखकर ट्रेड लाइसेंस के विरोध में प्रदर्शन करते हुए व्यापार मंडल - फोटो : mathura
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के ट्रेड लाइसेंस के विरोध में कोतवाली बाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार सुबह 09:00 से दोपहर 01:00 बजे तक बाजार बंद रखा। साथ ही रैली निकालकर फव्वारा चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान कोतवाली बाजार के व्यापारियों ने कहा कि हम ट्रेड लाइसेंस का विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि पहले एक ट्रेड लाइसेंस को बनाने के लिए उचित कारण बताया जाए कि नगर निगम धर्मशाला किस उद्देश्य से लाइसेंस बनाने जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनुज कश्यप ने ट्रेड लाइसेंस के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी नगर निगम के क्षेत्र में ट्रेड लाइसेंस लागू नहीं किए गए हैं, तो धर्मशाला में ही लागू करने का दबाव क्यों बनाया जा रहा है। हालांकि व्यापारियों ने चुने गए प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में बात की है, लेकिन कोई भी संतोषजनक जवाब ने मिलने के बाद ही विरोध किया गया है और यह विरोध-प्रदर्शन सांकेतिक तौर पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के नगर निगम क्षेत्र सहित अन्य 17 वार्डों में तीन हजार के करीब दुकानें हैं और पिछले 150 सालों से कारोबार किया जा रहा है, लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ है। व्यापारियों ने मांग रखी है कि जब तक निर्वाचित पार्षद या प्रशासनिक अधिकारी ट्रेड लाइसेंस बनाने का उद्देश्य नहीं बताएंगे, तब तक विरोध जारी रहेगा।
वहीं, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोड़ा ने कहा कि होटल एसोसिएशन भी व्यापार मंडल के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब दुकानें दुकान अधिनियम में पंजीकृत हैं, तो फिर अब नगर निगम ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए क्यों कह रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रेड लाइसेंस जबरदस्ती थोपा गया निर्णय है। कई दुकानदार कर्ज लेकर दुकानें चला रहे हैं, छोटे कारोबारी चाय बेचकर भी अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।

इसके साथ ही कारोबार भी कम हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की कि बाजारों में लोगों सहित पर्यटकों को शौचालय, पार्किंग, पानी की व्यवस्था सहित अन्य चीजें उपलब्ध करवाई जाएं। इस दौरान कोतवाली के महासचिव शोखर राय, कोषाध्यक्ष रजम महाजन, रितेश, अशोक कुमार, अजिंद्र सहित समस्त व्यापार मंडल उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed