फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shivam Bhatia of Daulatpur became lieutenant in the army

Kangra News: दौलतपुर के शिवम भाटिया बने सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 15 Jun 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 15 Jun 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
Shivam Bhatia of Daulatpur became lieutenant in the army
कांगड़ा। दौलतपुर पंचायत के शिवम भाटिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड शनिवार को हुई। शिवम के पिता सुरिंद्र कुमार और माता कांता भी इस पल के साक्षी बने। दोनों हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। शिवम की उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। माैजूदा समय में शिवम भाटिया का परिवार जसाैर में रहता है। शिवम ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई माउंट कार्मल स्कूल गगल से की। जमा दो की पढ़ाई जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा से करने के बाद हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक की। इसके बाद गुरुग्राम स्थित निजी कंपनी में कुछ समय के लिए नौकरी की। उनके मन में देश के लिए कुछ करने का जज्बा था इसलिए नौकरी छोड़कर संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed