{"_id":"6622fb909b3b6555330e6624","slug":"shippa-defeated-amit-and-became-the-big-gardener-of-gwaltilla-chhinj-fair-kangra-news-c-95-1-ssml1008-132065-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिप्पा ने अमित को हराकर जीती ग्वालटिल्ला छिंज मेले की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिप्पा ने अमित को हराकर जीती ग्वालटिल्ला छिंज मेले की बड़ी माली
Sat, 20 Apr 2024 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा) तीन दिवसीय ग्वालटिल्ला छिंज मेले का शुक्रवार को बड़ी माली के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि राजेश शर्मा डोली (सुजानपुर) उपस्थित हुए। बड़ी माली के विजेता शिप्पा राहियाबाल को 30,000 रुपये, उपविजेता अमित चंडीगढ़ को 21000 रुपये नकद दिए। मेला कमेटी प्रधान मोहर सिंह राणा ने मुख्यातिथि को पगड़ी पहनाई और स्मृति चिह्न भेंट किया। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में ज्वालामुखी की टीम विजेता रही और संधोल की टीम उपविजेता रही। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 8100 रुपये और उपविजेता टीम को 5100 रुपये दिए। कुश्ती प्रतियोगिता में छोटी माली के विजेता जाएगा अजनाला को 8100 रुपये और उपविजेता कुलवीर जम्मू को 6100 रुपये दिए।
मेले में झंडा रस्म अदायगी और छिंज मेले का शुभारंभ के मुख्यातिथि मुनीष राणा थुरल ने मेला कमेटी को 21,000 रुपये दिए। छिंज मेले के दूसरे दिन के मुख्यातिथि बच्छवाई पंचायत के पूर्व प्रधान कल्याण चंद ने कमेटी को 21,000 रुपये दिए। छिंज मेले का समापन समारोह के मुख्यातिथि राजेश शर्मा डोली सुजानपुर ने कमेटी को 31000 रुपये दिए। इस मौके पर जिला पार्षद राजेश धीमान, बलदेव राणा, कुमेर कटोच, मनजीत कटोच, देशराज लोकू, अमित राणा, जशवंत राणा, मनोहर राणा, बलराम गौतम, जस्सी, रिंकी राणा, अशोक चौहान, मनजीत कटोच, राजेश चौहान, जीवन चौहान, विशाल राणा, चरणजीत सिंह, शुभम गौतम और लवली धीमान सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।