{"_id":"6a92e51888a119a8e60f08b5","slug":"seven-lakh-saplings-to-be-planted-on-700-hectares-of-land-chandra-kumar-kangra-news-c-95-1-kng1047-252703-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 हेक्टेयर भूमि पर लगेंगे सात लाख पौधे : चंद्र कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 हेक्टेयर भूमि पर लगेंगे सात लाख पौधे : चंद्र कुमार
Sun, 30 Aug 2026 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
बटुआ में बच्चों के साथ पौधरोपण करते कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार। -स्रोत : जागरुक पाठक
रैहन/जवाली/भरमाड़ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा में हरित आवरण को बढ़ाने और पर्यावरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वन विभाग इस वर्ष 700 हेक्टेयर भूमि पर 7 लाख पौधे रोपेगा। यह बात कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने शनिवार को जवाली की सिद्धपुर घाड़ पंचायत के बटुआ गांव में 77वें वन महोत्सव के शुभारंभ पर कही।
कृषि मंत्री ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ आम का पौधा लगाकर किया। इसके उपरांत उन्होंने स्कूल परिसर में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत भी पौधरोपण किया। लोगों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को हरा-भरा बनाने और वन संपदा की सुरक्षा के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। हालांकि यह कार्य केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए स्थानीय लोगों और समुदाय की सीधी भागीदारी अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत ग्राम पंचायतों, महिला मंडलों और युवक मंडलों को पौधरोपण और पौधों की उचित देखभाल के लिए वित्तीय मदद भी दी जा रही है। इससे रोपे गए पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ेगी।
विज्ञापन
समारोह में वन विभाग की सीसीएफ वासु कौशल और डीएफओ संदीप कोहली ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर एसपी उलमा अफरोज, एसडीएम नरेंद्र जरियाल, रेंज अधिकारी आशीष कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह और बीडीसी सदस्य सचिन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।