राजा का तालाब (कांगड़ा)। श्री मणिमहेश लंगर सेवादल ज्वाली, लव, राजा का तालाब, गनोह, रैहन, फतेहपुर, धमेटा, नागावाड़ी की संयुक्त टीम चेयरपर्सन रामनाथ शर्मा की अगुवाई में सुंदरासी शिवधाम मणिमहेश के लिए रवाना हुई। इससे पहले सुबह मां ज्वाला मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत दो ट्रक राशन सामग्री के साथ टीम ने लव से रवाना किए। दल की रवानगी पर फतेहपुर, राजा का तालाब और गनोह में हलवा, ब्रेड पकौड़ा आदि का प्रसाद वितरित किया। रैहन में भंडारे का आयोजन किया। दल सुंदरासी शिवधाम में अपना 23वां नि:शुल्क लंगर छह से 22 अगस्त तक दिन-रात सुचारु रूप से चलाएगा। इस अवसर पर महिंद्र मियां, अवतार सिंह, तारा चंद, चंद्रशेखर गोरा, बलकार जरियाल आदि टीम के साथ मौजूद रहे।