फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Sensation due to dead body found near temple in Jumble

जंबल में मंदिर के पास हेयर ड्रेसर का शव मिलने से सनसनी

Sun, 19 Sep 2021 08:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to dead body found near temple in Jumble
डाडासीबा (कांगड़ा)। डाडासीबा पुलिस चौकी की जंबल पंचायत के गांव ठेडू में रविवार सुबह 34 वर्षीय युवक का शव मिलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान पंचायत जंबल के गांव ठेडू के वार्ड नंबर तीन के सुभाष चंद पुत्र रत्न चंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक गांव नंगल चौक में हेयर ड्रेसर की दुकान करता था। मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का शव उसके घर के समीप स्थित एक मंदिर के पास मिला है। कहा जा रहा है कि मृतक के माता-पिता नहीं हैं और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी।
विज्ञापन

वहीं, मृतक के दो बच्चे हैं। लड़के की उम्र छह और लड़की डेढ़ साल की है। गांववालों ने शव को शिव मंदिर के पास रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना डाडासीबा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डाडासीबा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। चौकी प्रभारी किशोर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed