फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Scooty-bike collision, pedestrian dies

Kangra News: स्कूटी-बाइक की टक्कर, चपेट में आए राहगीर की मौत

Thu, 05 Mar 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 05 Mar 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Scooty-bike collision, pedestrian dies
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिनवा पुल के पास बुधवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। इसमें स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद सड़क के किनारे पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैजनाथ के पडोल रोड निवासी राकेश कुमार पपरोला में होली उत्सव की झांकियां देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिनवा पुल के पास एक स्कूटी चालक गलत दिशा से आया और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और उनकी चपेट में सड़क के किनारे चल रहे राकेश कुमार आ गए, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल अवस्था में उन्हें तुरंत बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। राकेश कुमार नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के पूर्व पार्षद बालकृष्ण बंटी के भाई थे और उनके साथ बैजनाथ में निजी व्यवसाय करते थे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर स्कूटी चालक रामपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने रामपाल को हिरासत में लिया था, लेकिन वीरवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को राकेश कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अचानक हुई मौत पर स्थानीय विधायक किशोरी लाल, पूर्व विधायक मुल्क राज प्रेमी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कपूर और नगर परिषद के पूर्व पार्षदों ने गहरा दुख व्यक्त किया। पुलिस थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed