फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Schoolgirl dies after being hit by tractor

Kangra News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

Thu, 07 Sep 2023 01:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl dies after being hit by tractor
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के करनाथू गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आने से 12 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को चिकित्सालय में किया जाएगा। मृतका की पहचान सानिया देवी पुत्री अजय कुमार के रूप में हुई है। सानिया देओल स्कूल में पढ़ती थी। दोपहर बाद 3:00 बजे स्कूल में छुट्टी होने पर वह घर जा रही थी कि रास्ते में सड़क के कार्य में लगे पानी के टैंकर के ट्रैक्टर के नीचे आने से घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना में लड़की की टांगों में चोट आई थी और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग का कार्य पिछले दिनों से चला हुआ है और घटना के समय किसी भी व्यक्ति को ट्रैक्टर के आगे-पीछे तैनात नहीं किया गया था, जबकि ऐसे कार्यों में सड़क के दोनों तरफ दो व्यक्तियों की तैनाती की जाती है। लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी यहां पर एक बाइक ट्रैक्टर के नीचे आ चुकी है। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed