{"_id":"610ffa928ebc3e737c6c729a","slug":"sarveen-distributed-44-lakh-checks-to-the-disaster-affected-people-kangra-news-sml3797363102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरवीण ने आपदा प्रभावित लोगों को बांटे 44 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरवीण ने आपदा प्रभावित लोगों को बांटे 44 लाख के चेक
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के खडीबेही, रुलेहड़, बोह और दरीणी में आपदा प्रभावित 39 लोगों को 44 लाख रुपये के राहत राशि के चेक वितरित किए।
एसडीएम शाहपुर डॉ मुरारी लाल ने बताया कि पीड़ितों को सहायता राशि के चेक बांटे हैं। पीड़ित अंडर-18 बच्चों को एफडीआर उम्र पूरी होने के बाद आर्थिक मदद दी जाएगी।
कुछ लोगों ने अभी तक अपने पूरे दस्तावेज जाम नहीं करवाए हैं, जिसके कारण उन्हें सहायता बाद में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इस दौरान सरवीण चौधरी ने रिडकमार में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर किया और बाकी संबंधित अधिकारियों को समस्या का हर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पुनीत सोंधी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग बलबीत, नायब तहसीलदार दरिणी फकीर चंद, प्रधान दरीणी शमा महाजन, प्रधान भलेड सुभाष, उपप्रधान सुरजीत, उपप्रधान भनाला जन्म सिंह, प्रधान रिडकमार चंचला देवी, उपप्रधान जगन्नाथ, राकेश मनु सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।