फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Saplings planted at Shaheed Pritam Park in Kopda.

Kangra News: कोपड़ा के शहीद प्रीतम पार्क में किया पौधरोपण

Sun, 23 Aug 2026 08:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 23 Aug 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Saplings planted at Shaheed Pritam Park in Kopda.
कोपड़ा में पौधे रोपित करते विधायक व अन्य । जागरूक पाठक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के कोपड़ा स्थित शहीद प्रीतम पार्क में 77वां वन महोत्सव मनाया गया, जिसमें विधायक संजय रतन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विधायक ने कहा कि इस बार वन महोत्सव का आयोजन पार्क में करने का मुख्य उद्देश्य पौधों का बेहतर संरक्षण करना है। पार्क में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी आसानी से की जा सकेगी, जिससे उनके सुरक्षित रहने और बड़े होने की संभावना भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा की यह जिम्मेदारी वन विभाग के साथ-साथ पंचायत और स्थानीय लोग भी मिलकर निभाएंगे। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed