फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Running in the field and chocolate in hand, the innocent forgot the fear and smiled again

Kangra News: मैदान में दौड़ और हाथ में चॉकलेट, दहशत भूल फिर मुस्कुराए मासूम

Sun, 22 Feb 2026 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Feb 2026 05:24 AM IST
विज्ञापन
Running in the field and chocolate in hand, the innocent forgot the fear and smiled again
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चनौर में मिड-डे मील वर्कर की नृशंस हत्या के बाद स्कूल में पसरे खौफ और सन्नाटे को पुलिस प्रशासन ने एक मानवीय स्पर्श से दूर कर दिया। शनिवार को देहरा के एसपी मयंक चौधरी खुद स्कूल पहुंचे और बच्चों के मन से उस काली घटना की यादों को मिटाने के लिए मैदान में खो-खो प्रतियोगिता आयोजित करवाई।
विज्ञापन

खेल के मैदान में जब मासूम बच्चे दौड़े और उनकी किलकारियां गूंजीं तो कई दिनों से छाया तनाव मुस्कुराहट में बदल गया। एसपी ने खुद बच्चों को चॉकलेट बांटी और एक अभिभावक की तरह उनके बीच समय बिताकर यह अहसास कराया कि वे सुरक्षित हैं। स्कूल परिसर में जिस जगह कल तक दहशत का माहौल था, वहां शनिवार सुबह एसपी ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश की।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर उनके भविष्य के सपनों पर बात की। इस दौरान जब एसपी ने उनसे पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो कई बच्चों ने उत्साह के साथ पुलिस और सेना में जाने की इच्छा जताई। बच्चों के हाथों में चॉकलेट और उनके चेहरों की चमक ने यह साबित कर दिया कि खेल और सही मार्गदर्शन किसी भी डर को हरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंजू बाला, बेबी, पूजा देवी, सपना देवी, शालु, संजीव कुमार और बबिता कुमारी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
बच्चों के सामने न करें घटना का जिक्र
एसपी मयंक चौधरी ने बच्चों के साथ-साथ वहां मौजूद अभिभावकों की भी विशेष काउंसलिंग की। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे घर के भीतर इस हादसे की चर्चा बिल्कुल न करें, क्योंकि बच्चों का कोमल मन ऐसी बातों से विचलित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सामान्य जीवन में वापस लाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एसपी ने पुलिस की ओर से पुख्ता सुरक्षा का भरोसा देते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और खेलकूद पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed