फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rs 8 lakh lost in recharge of Rs 19

Kangra News: 19 रुपये के रिचार्ज के चक्कर में लगा आठ लाख का चूना

Mon, 30 Oct 2023 08:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 30 Oct 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rs 8 lakh lost in recharge of Rs 19
धर्मशाला। ऊना निवासी एक व्यक्ति को 19 रुपये के मोबाइल रिचार्ज के चक्कर में आठ लाख रुपये की चपत लग गई। शातिरों ने व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसकी योनो बैंकिंग एप से लोन अप्रूव करवाकर उसे अपने खाते में ट्रांसफर तक कर लिया। बैंक से जब लोन की पहली किस्त के रूप में पीड़ित के खाते से पैसे कटे तो व्यक्ति को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला ऊना की तहसील अंब के एक व्यक्ति को आठ अक्तूबर 2023 को एक अंजान नंबर से फोन आया और उसे उसके खत्म हो रहे मोबाइल फोन को रिचार्ज करने की बात कही। शातिरों ने पीड़ित को एक लिंक भेजा और उस पर क्लिक करने के लिए कहा। पीड़िता ने वैसे ही किया और लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद शातिरों ने उसके फोन को हैक कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित के मोबाइल फोन को हैक कर उन्होंने उसके योनो बैंकिंग एप से आठ लाख रुपये का लोन अप्रूव करवाया और उसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इस दौरान शातिरों ने तीन-तीन और दो लाख रुपये के बैंक लोन तीन किस्तों में अप्रूव करवा लिए। वहीं जब पीड़ित के बैंक खाते से पहली किस्त के रूप में पैसे कटे तो वह इसकी जानकारी लेने के लिए बैंक पहुंचा। बैंक पहुंच कर उसे पता चला कि उसकी योनो बैंकिंग एप से उसके नाम आठ लाख रुपये का लोन अप्रूव हुआ है। इसके बाद उसने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन नार्दन रेंज धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया। वहीं मामले की पुष्टि एएसपी साइबर क्राइम प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed