फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rishidev got gold medal in MSc Agriculture

Kangra News: ऋषिदेव को एमएससी एग्रीकल्चर में मिला स्वर्ण पदक

Sun, 26 Feb 2023 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rishidev got gold medal in MSc Agriculture
जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पलौहड़ा गांव के छात्र ऋषिदेव जरियाल, सुपुत्र शिवदेव सिंह ने केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में कृषि प्रसार एवं संचार विशेष में एमएससी डिग्री में गोल्ड मेडल हासिल किया है। इस उपलब्धि को लेकर परिजनों में खुशी की लहर है। ऋषिदेव जरियाल की प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय बैजनाथ पपरोला में हुई। इसके बाद उन्होंने कृषि विवि पालमपुर से बीएससी एग्रीकल्चर की परीक्षा उत्तीर्ण की। उसके बाद ऋषि ने आईसीएआर की नेशनल लेवल की परीक्षा उत्तीर्ण की इसके बाद केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर में चयनित हुए। इसके बाद फिर आईसीएआर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ऋषिदेव जरियाल कृषि प्रसार एवं संचार में जूनागढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जूनागढ़ (गुजरात) में पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हैं। ऋषि देव के पिता शिवदेव सिंह व्यवसायी हैं तथा माता चंद्र रेखा ठाकुर गृहिणी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed