फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Revenue Minister is hiding his failure behind the tricolour, he should resign: Trilok

तिरंगे की आड़ नाकामी छिपा रहे राजस्व मंत्री, इस्तीफा दें : त्रिलोक

Tue, 29 Jul 2025 07:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 07:26 AM IST
विज्ञापन
Revenue Minister is hiding his failure behind the tricolour, he should resign: Trilok
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और अन्य। स्रोत: भाज
धर्मशाला। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि राजस्व मंत्री राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) की आड़ में अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अब तक के सबसे नाकाम मंत्री साबित हुए हैं। ढाई साल से जनता बेलगाम मंत्री की हरकतों और बदजुबानी को झेल रही है, इसलिए इन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन

धर्मशाला में सोमवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि हाल में आई आपदा में मंडी के सराज क्षेत्र समेत प्रदेश में 30 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मगर राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सचिवालय में बैठकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बेतुके बयान देते रहे। पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय 65 एफआईआर दर्ज कराकर उनके जख्मों को गहरा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से एफआईआर को निरस्त करने की मांग करते हुए प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि जयराम ठाकुर हर प्रभावित क्षेत्र में जाकर राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जरूरी सामान बांट रहे हैं। केंद्रीय मदद सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौके पर पहुंचे, जबकि राजस्व मंत्री 25 दिन सचिवालय में बैठे रहे। जब मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी पहुंचे तो पीड़ितों से कहा कि जिनकी जमीन और मकान बहे हैं, वह उनकी संपत्ति थी ही नहीं, इसलिए मुआवजा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोक कपूर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और जयराम ठाकुर के समय किन्नौर में आपदा आई थी तो उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया, लेकिन किसी के खिलाफ एफआईआर नहीं हुई। मगर अब राजस्व मंत्री के बयानों से सरकार की बार-बार किरकिरी हो रही है। चाहे वह किन्नौर की सीमा को चीन से जोड़ने का विवाद हो या मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत का मामला। उन्होंने कहा कि बागवानी मंत्री की नाकामी से सेब के पेड़ों पर आरी चली है। उन्होंने सवाल उठाया कि सीएम सुक्खू ऐसे मंत्री की हरकतें क्यों बर्दाश्त कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विश्व चक्षु और जिला अध्यक्ष सचिन शर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed