{"_id":"676e8d45af600dc72206959b","slug":"ration-not-available-in-sub-depot-dhasoli-consumers-upset-kangra-news-c-95-1-ssml1021-159743-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सब डिपो ढसोली में नहीं मिल रहा राशन, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सब डिपो ढसोली में नहीं मिल रहा राशन, उपभोक्ता परेशान
Sat, 28 Dec 2024 04:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Dec 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तम चंद।
रैहन (कांगड़ा)। द नकोदर तालाब कृषि सेवा सहकारी सभा समिति के तहत सब डिपो ढसोली में दिसंबर माह का राशन न मिलने से उपभोक्ता बुरी तरह परेशान हैं। लगभग 600 राशन कार्ड धारक इस डिपो पर निर्भर हैं, लेकिन डिपो में राशन न होने के कारण उन्हें बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी रेखा कुमारी, वीना कुमारी, उषा रानी, नैना देवी, आशा रानी, रणजीत कुमार, महिंद्र सिंह और सुभाष चंद ने बताया कि राशन लेने के लिए उन्होंने कई बार डिपो के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार डिपो बंद मिला। जब भी डिपो के सेल्समैन से संपर्क करते हैं तो सिर्फ यही जवाब मिलता है कि राशन अभी नहीं आया है।
लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द राशन उपलब्ध करवाया जाए, ताकि भविष्य में गरीब परिवारों को इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े। फतेहपुर खाद्य निरीक्षक तरुण सूद ने कहा कि उन्हें डिपो में राशन न मिलने की जानकारी है। डिपो को परमिट जारी कर दिया है, जल्द ही राशन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
डिपो से गरीब लोग जुड़े हैं और सस्ते दाम पर मिलने वाले डिपो के राशन से ही गुजारा करते हैं। सरकार को हर महीने राशन उपलब्ध करवाना चाहिए।
- महिंद्र सिंह
डिपो में नियमित राशन मिलना चाहिए तथा सरकार को राशन का कोटा बढ़ाना चाहिए। अभी भी लोगों को पुरानी दरों पर ही राशन मिलता है, जोकि पर्याप्त नहीं है।
-सुभाष चंद
उचित मूल्य की दुकानों हर महीने के पहले हफ्ते में राशन मिलना चाहिए। इसके साथ चीनी, चावल व आटे का कोटा बढ़ना चाहिए, ताकि राशन पूरा महीना चले।
-उत्तम चंद