फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajput Sabha will meet the MLA to demand the provision of land

Kangra News: जमीन उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर विधायक से मिलेगी राजपूत सभा

Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rajput Sabha will meet the MLA to demand the provision of land
फतेहपुर (कांगड़ा)। उपमंडल फतेहपुर की राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर की मासिक बैठक प्रधान जगदेव सिंह पठानिया की अध्यक्षता में फतेहपुर में संपन्न हुई। बैठक में सभा चेयरमैन राघव पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभा की बैठक में पिछले वर्ष का लेखा-जोखा की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और सदस्यों को सभा की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

साथ ही सभा के लिए जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए प्रयास तेज करने पर विचार विमर्श हुआ। इसको लेकर सभा की ओर से विधायक एवं योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के समक्ष मामले को रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व प्रधान नरेंद्र मनकोटिया और रघुवीर सिंह पठानिया ने युवाओं में फैल रहे नशे पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग के साथ मिल कर कार्य करने की बात कही। इसके अलावा कोषाध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया ने सभा की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की सलाह दी, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। इस मौके पर सभा सचिव बलजीत, उप-प्रधान बलजीत चंबियाल, ठाकुर अरुण जरियाल, डॉ. भूरी सिंह, बलदेव सिंह राणा, जोगिंद्र सिंह पठानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed