{"_id":"67d87463993a3ccaf002bf40","slug":"rajiv-died-at-his-in-laws-house-mourning-spread-in-tehri-kangra-news-c-95-1-kng1037-169393-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: राजीव की ससुराल में मौत, टिहरी में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: राजीव की ससुराल में मौत, टिहरी में पसरा मातम
Tue, 18 Mar 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत टिहरी के 47 वर्षीय राजीव की उसके ससुराल ऊना में गोली लगने से मौत होने पर उनके घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक राजीव के भतीजे होशियार सिंह ने बताया कि राजीव की दस वर्ष पहले शादी हुई थी लेकिन शादी के बाद उसका अपने गांव में आना-जाना बहुत कम था। वह कभी-कभार ही यहां आता था। मृतक राजीव के माता-पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है।
राजीव का एक बड़ा भाई भी था, जिसकी भी मौत हो चुकी है। राजीव की तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गांववासियों के अनुसार मृतक राजीव के दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। राजीव बद्दी में निजी कंपनी में कार्यरत था और उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने मायके में ही रहती है।