फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain has increased the worries of farmers, wheat crop is in danger

Kangra News: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, गेहूं की फसल पर खतरे के बादल

Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rain has increased the worries of farmers, wheat crop is in danger
थुरल में किसान अपनी गेहूं की फसल को इकट्ठा कर तिरपाल के नीचे रखते हुए। संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को मौसम अचानक बिगड़ गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, और दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शाम चार बजे के बाद धर्मशाला सहित आसपास के कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं, क्योंकि गेहूं की कटाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

बारिश के कारण कई इलाकों में गेहूं की फसल खेतों में भीग गई, जिससे किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए अफरा-तफरी में जुटना पड़ा। किसानों का कहना है कि खेतों में गेहूं की कटाई के समय बारिश और अंधड़ फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। हाल ही में अंधड़ ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया था, जिसके कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालांकि, बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का मौसम अपने चरम पर था लेकिन बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर ठंडक का अहसास दिलाया। दिन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन बारिश के बाद यह 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है, जिससे किसानों की चिंताएं और बढ़ सकती हैं। इस बीच, बेलदार सब्जियों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि इन फसलों को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed