फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Pukharbad woman found hanging

Kangra News: फंदे पर लटकी मिली पुखरबड़ की महिला

Sat, 17 Aug 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Pukharbad woman found hanging
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां के गांव पुखरबड़ की एक महिला अपने घर में फंदे पर लटकी मिली। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि करीब उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु हो गई। जिस वजह से उनकी माता मानसिक तौर पर परेशान थी और पिछले दो वर्ष से पठानकोट से उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


जब शुक्रवार को सुबह योग करने के बाद महिला घर में नजर नहीं आई तो लड़की ने देखा कि उनकी माता कच्चे मकान की छत पर दुपट्टे के साथ झूल रही थी। उसके चिल्लाने पर पारिवारिक सदस्य इकट्ठे होकर महिला को नगरोटा सूरियां अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उधर, एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया कि नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई भी शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed