फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Proposal made for tourism village, but nothing decided: Gokul

पर्यटन गांव के लिए प्रस्ताव रखा, पर तय कुछ नहीं हुआ : गोकुल

Tue, 09 Jan 2024 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Proposal made for tourism village, but nothing decided: Gokul
गोकुल बुटेल
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में प्रस्तावित पर्यटन गांव को लेकर उठ रहे सवालों और इसके लगातार हो रहे विरोध को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवीनीकरण) एवं राष्ट्रीय कांग्रेस वार रूम के उपाध्यक्ष गोकुल बुटेल सामने आए हैं। उन्होंने इन उठ रही बातों को लेकर सरकार की ओर से अपना पक्ष रखा है। साथ ही उन्होंने इसे लेकर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बात करते हुए गोकुल बुटेल ने कहा कि विवि कोई जमीन लेकर पैदा नहीं होती। सरकार विवि को जमीन देती है। कृषि विवि में पर्यटन गांव बनने की बात को लेकर कहा कि सरकार सबके साथ मिलकर चलने वाली है। इसी कड़ी में पालमपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन गांव बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। अभी यह सरकार की ओर से कुछ फाइनल नहीं किया गया है कि यहां पर पर्यटन गांव बनता है कि नहीं, लेकिन सरकार ने कृषि विवि के पास खाली पड़ी जमीन पर पर्यटन गांव बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए यह भी कहा जा रहा इसे किसी दूसरी जगह पर बनाया जाए, लेकिन जो जगह इसके लिए दूसरी जगह देखी जा रही वह पर्यटन गांव के लिए मानकों पर खरी नहीं बैठ रही है। लिहाजा, पालमपुर विवि में पड़ी खाली जमीन इसके लिए हर लिहाजा से बेहतर आंकी जा रही है।
विज्ञापन

यह कारण है कि यहां पर पर्यटन गांव बनाने की सरकार की योजना है। उन्होंने कहा कि इस बाबत उनकी पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी बात हुई है। जिस पर शांता कुमार ने कहा कि भविष्य में यहां पर केंद्रीय विवि खोलने की संभावना है और यह न हो कि कृषि विवि में जमीन कम होने पर केंद्रीय विवि बनने से रह जाए। जिसे लेकर भी इस बात का निराकरण किया गया कि केंद्रीय विवि के लिए जमीन की कोई कमी नहीं है। इसके लिए पूरी जमीन है और केंद्रीय विवि भी खुल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी जो जिम्मेवारी देगी उसके लिए तैयार : गोकुल
गोकुल बुटेल से राज्यसभा जाने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी देगी उसे वह निभाने में बिलकुल पीछे नहीं हटेंगे। चाहे वह कोई भी स्तर की जिम्मेवारी हो, लेकिन अभी तक उनकी ऐसी कोई बात नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed