फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Promotion and cluster system discussed in the meeting of State School Spokesperson Association

Kangra News: प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक में पदोन्नति, क्लस्टर प्रणाली पर चर्चा

Mon, 13 Oct 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 Oct 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
Promotion and cluster system discussed in the meeting of State School Spokesperson Association
कहा- 27 वर्ष सेवाएं देने के बाद भी प्रवक्ता पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ कांगड़ा ने प्रदेश सरकार से मांगी नजर-ए-इनायत


संवाद न्यूज एजेंसी
सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा के उपमंडल धीरा की एक बैठक अध्यक्ष नरेश राणा और सचिव रमन कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास, महासचिव बलजीत सिंह अटवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, वित्त सचिव तिलक राज राणा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
बैठक में प्रवक्ताओं की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। प्रवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रवक्ता से प्रधानाचार्य की पदोन्नति शिक्षा विभाग, शिक्षा सचिव और सरकार की उपेक्षा से अधर में लटकी हुई है। शिक्षा सचिव और शिक्षा मंत्री से लगातार गुहार लगाने के बाद भी कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए हैं। पदोन्नति की आस लगाए कुछ प्रवक्ता सेवानिवृत्त हो गए हैं और कुछ सेवानिवृत्ति की कतार में खड़े हैं।
विज्ञापन

27 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद भी वे प्रवक्ता पद से ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बैठक में लंबित महंगाई भत्ता, एरियर जारी करना, अध्यापक उपस्थिति का एक ही विकल्प रखना, क्लस्टर प्रणाली जारी करने से पहले प्रत्येक अध्यापक के अधिकारों को संरक्षित रखना, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अनुरूप राज्य विद्यालयों का जो चयन हुआ है, उसमें समस्त राज्य प्रवक्ता एवं अन्य अध्यापकों को ही समायोजित करने सहित कई मांगें रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्य कार्यकारिणी के संरक्षक पारस धीमान, गुरमेल राणा, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रधानाचार्य विजय शर्मा, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शर्मीला जी, मुख्य सलाहकार विजय राणा, लीगल सेल के अध्यक्ष अरुण आदि प्रवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed