फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Prof. Pankaj Sood takes over as Dean of Studies at Agricultural University

Kangra News: प्रो. पंकज सूद ने कृषि विश्वविद्यालय में डीन ऑफ स्टडीस का कार्यभार संभाला

Sat, 06 Jun 2026 12:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:27 PM IST
विज्ञापन
Prof. Pankaj Sood takes over as Dean of Studies at Agricultural University
प्रो. पंकज सूद
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रो. पंकज सूद ने कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान महाविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीस के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। वह पशु चिकित्सा शिक्षा और पशु स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक सेवा प्रदान कर चुके एक प्रतिष्ठित पशु चिकित्सा शिक्षाविद, शोधकर्ता, चिकित्सक और प्रशासक हैं। उन्होंने प्रदेश भर में लगभग 400 पशु चिकित्सा क्लिनिकल शिविरों में भी भाग लिया है और महाविद्यालय में निदान और उपचार सुविधाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों, छात्रवृत्तियों और पेशेवर सम्मानों से सम्मानित डॉ. सूद ने इस्राइल और अमेरिका की अकादमिक यात्राओं सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पशु चिकित्सा विज्ञान का प्रतिनिधित्व किया है। वह राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed