फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Problems of prisoners in jail should be resolved on time: Trivedi

जेल में बद कैदियों की समस्याओं का समय पर हो समाधान : त्रिवेदी

Tue, 17 Mar 2026 05:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Problems of prisoners in jail should be resolved on time: Trivedi
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग के महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कारागार में बंद कैदियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। सोमवार को लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधार गृह धर्मशाला के निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कैदियों को सुधारात्मक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि वे सजा काटने के बाद समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित हो सकें। महानिदेशक ने कारागार परिसर का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिए कि पुनर्वास से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों से सीधा संवाद भी किया और उनके रहन-सहन व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी धर्मशाला द्वारा हिमकारा योजना पर तैयार की गई एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई। इस लघु फिल्म के माध्यम से कारागार में चल रहे सुधारात्मक प्रयासों और कैदियों के कौशल विकास की झलक दिखाई गई। निरीक्षण के दौरान डीआईजी (उत्तरी रेंज) सौम्या सांबशिवन और जेल अधीक्षक विकास भटनागर सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed