फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Problems of fishermen were put forward in the meeting of Reservoir Development Committee: Dhiman

जलाशय विकास समिति की बैठक में रखीं मछुआरों की समस्याएं : धीमान

Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Problems of fishermen were put forward in the meeting of Reservoir Development Committee: Dhiman
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय जलाशय विकास समिति के मनोनीत गैर सरकारी सदस्य डाॅ. एचएल धीमान ने कहा कि शिमला में उच्च स्तरीय बैठक में मछुआरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान समस्याओं के समाधान के लिए समिति सदस्यों ने सुझाव भी रखे और सरकार को भेजे गए। उन्होंने कहा कि बैठक में उन्होंने पौंग झील में कार्यशील साढ़े तीन हजार मछुआरों को पेश विभिन्न समस्याओं को समिति के समक्ष उठाया और विकास के अन्य सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


मत्स्य विभाग मछली पालन और मछुआरों के कल्याण के लिए विभिन्न तरह की कल्याणकारी और आर्थिक अनुदान की योजनाएं चलाता है लेकिन इन योजनाओं की गहन जानकारी मछली पालकों और मछुआरों के पास नहीं होती। मछली पालकों और मछुआरों की जानकारी के लिए विभाग को जनता की जागरूकता के लिए प्रशिक्षण शिविर निरंतर आयोजित करने चाहिए। मछुआरों के हित में संचालित बीमा योजनाएं जो कि अत्यधिक जटिल हैं, उनको सरल और प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन

वहीं, मछुआरों को उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों की तर्ज पर मृत्यु होने की स्थिति में आर्थिक लाभ मिलने चाहिएं। मछुआरों को ऑफ सीजन में मिलने वाली राशि को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए। हिमाचल में स्थित मानव निर्मित पांच झीलों में प्रतिवर्ष टनों के हिसाब से मछली उत्पादन होता है। इस वर्ष भी 31 मार्च तक प्रदेश की झीलों में 748.46 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। पौंग झील उसमें हमेशा प्रथम रहती है। इसकी मार्केटिंग लुधियाना, जालंधर व चंडीगढ़ की बजाए प्रदेश के टूरिज्म विभाग, प्रदेश में स्थित आर्मी की यूनिटों और अन्य एजेंसी के साथ की जाए ताकि प्रदेश में ही इसकी खपत हो सके और सरकार की आय में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed